Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निवाड़ी:

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नवसाक्षर की परीक्षा का आयोजन

 

राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम राईस स्कूल पृथ्वीपुर, शासकीय माध्यमिक शाला गैलवारा सहित जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में नव साक्षर की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें असाक्षर महिला और पुरुषों ने परीक्षा में भाग लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में डीपीसी राजेश पटैरिया ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे असाक्षर जिनके पास कोई प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है, जो पूर्व की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए है या किसी कारणवश वे शाला छोड़ चुके है, जिन्हें अंक ज्ञान, अक्षरज्ञान नहीं है, ऐसे परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षा हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, जो आवंटित परीक्षा केन्द्रों का पंचायतवार निरीक्षण कर अनुवीक्षण प्रपत्र जिला कार्यालय में जमा करायेंगे। परीक्षा हेतु विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो अपने-अपने विकासखण्ड में परीक्षा हेतु जवाबदार रहेंगे। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उसी दिन एनआईएलपी एप पर परीक्षाफल की प्रविष्टि की जायेगी। इस कार्य में संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक एवं सामाजिक संस्थाएं, अशासकीय संस्थाएं भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है।

 

निवाड़ी से –

अमित श्रीवास्तव

जिला ब्यूरो

मो 9685108004