लोकेशन – अटेर
भिण्ड जिले में बनी तेतीस हजार केवी की नई लाइन 6 महीने भी नहीं चली


आपको बता दें कि भिण्ड जिले के ग्राम पंचायत उदोतगढ़ में बनी तेतीस हजार केवी की नई लाइन 6 महीने भी नहीं चली। जिसमे नई लाइन को बने लिए 6 महीने भी नहीं हुए और एक पहली बरसात में ही लाइन के पोल बह गए धड़ाम से नीचे गिर गए एक दो नहीं बल्कि 7,,8 पोल टूट गए है जो की पिछले दिनों दिनांक 11/09/2024 को हुई बरसात के कारण टूट गए है बात बरसात की नहीं है। क्या सरकारी काम इतना भद्दा और बेकार होता है की 5,,6 महीने भी न चल सके। आप क्या कहेंगे इस बारे में । ग्रामीण लोगों का कहना है कि इसमें ठेकेदार और सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत है जिससे लाइन का ये हाल हुआ है। जब कोई लाइन बिछाई जाती है तो उसमे लगे पोल में गिट्टी और सीमेंट रेत आदि भरा जाता है जिससे नीचे मजबूती रहे ये कोई घर की केबल नही है जो की भी लगा दो । तेतीश हजार वोल्टेज की लाइन को कर्मचारियों द्वारा घोटाले कर के लगा दिया गया है और अपना पैसा सरकार से निकल लिया है अब चाहे लाइट आए या ना आए उनको क्या सभी लोगों ने भिंड कलेक्टर जी से अनुरोध कर रहे है की जल्दी से जल्दी इसका निराकरण करना चाहिए। पिछले 10 दिनों से बिना लाइट के लोग बहुत परेशान है और जिन्होंने लाइन का कार्य सही से नहीं किया उन पर कार्यवाही हो।
अटेर से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट
Mob 7067789332

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया