सबमर्सिबल पम्प चोरी करने वाले चढ़े कुठला पुलिस के हत्थे
फरियादी संतोष कुशवाहा पिता मुन्ना लाल कुशवाहा निवासी पहरुआ राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना कुठला का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके खेत में लगा सबमर्सिबल पम्प दो HP का करीब चार महिने पहले खेत में लगाया था जो दिनांक 21/09/2024 के दरम्यानी रात कोई चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
अपराध कायमी के पश्चात थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जिसने निर्देशन पर थाना स्तर पर टीम गठित करते हुए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया जो टीम द्वारा संदेही साजन कुशवाहा निवासी निवासी गल्ला मण्डी पहरुआ थाना कुठला से पूछताछ की गई जिन्होने अपने साथी राजेन्द्र कुशवाहा के साथ संतोष कुशवाहा के खेत में लगा सबमर्सिबल पम्प चोरी चोरी करना बताया जो आरोपी साजन कुशवाहा पिता मिश्री लाल उम्र 20 वर्ष, राजेन्द्र उर्फ छोटू कुशवाहा पिता सुखदेव कुशवाहा उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी गल्ला मण्डी पहरुआ थाना कुठला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक विद्यानन्द मिश्रा, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष यादव एवं अन्य स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से आरोपियो से चोरी किये गये सबमर्सिबल पम्प को बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज