अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध थाना माधवनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के कुशल नेतृत्व में, थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने अवैध शराब ले जाते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक, कटनी द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 23/09/24 को थाना माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलक वंशकार पिता राजा वंशकार, निवासी बंगला लाइन, अंजता स्टूडियो के पीछे, अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तिलक वंशकार के कब्जे से 300 पाव देशी शराब (कुल 54 लीटर, कीमत 24,000 रुपये) बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह शराब दर्शन वंशकार से बेचने के लिए प्राप्त कर रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बरामद संपत्ति
300 पाव देशी शराब (कुल 54 लीटर), कीमत 24,000 रुपये
टीम की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, प्रआर श्रीकांत सेन, प्रआर कमलेश बैरागी, आरक्षक मुकेश कोल, विनोद विश्वकर्मा और लोकेन्द्र सिंह ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

More Stories
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर
कटनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग