कुठला पुलिस की सघन वाहन चैकिंग
लोगों से भरी पिक-अप पर की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसमें कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 23 सितम्बर 2024 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत पन्ना तिराहा के पास सघन वाहन चैकिंग की जाकर यातायात संकेतो का उल्लंघन करने पर 10 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 5000/- समन शुल्क प्राप्त किया गया
।
वाहन चैकिंग के दौरान पिक अप वाहन क्रमांक MP38G1147 को रोककर चैक किया गया जिसमें चालक द्वारा माल वाहक वाहन में काफी संख्या में पुरुष महिलाओं एवं बच्चो को भरकर ले जा रहा था जिसमें कुल 48 लोग पाये गये । उक्त वाहन को जप्त कर वाहन को जप्त किया गया है और एमवी ऐक्ट के तहत विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने बताया कि हमारा उद्देश्य आम जनता की यात्रा को बाधित कर के लोगों को परेशान करने का नही है, बल्कि कुठला पुलिस वाहन मालिकों से अपील करती है कि माल वाहक वाहनों में यात्रियों को ना बैठाये और हम लोगो को यह संदेश देने चाहते है यदि ऐसा करते पाये जाते है तो वैधानिक कार्यवाही की जावेगी । कुठला पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र की जनता ने कुठला पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है ।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक के के सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, शिवशंकर दुवे, नरेन्द्र पटेल, ताहिर खान, महेन्द्र सिंह, विद्यानंद मिश्रा, राहुल सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रजापति, बालकृष्ण तिवारी द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज