Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गोहद -:

 

गोहद सीएमओ ने सी.एम. हेल्पलाइन का बनाया मजाक,बिना निरीक्षण के कागजों में बना दिया नाला

 

*शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर को मौका स्थल के फोटो वीडियो दिखाकर कि शिकायत कर अपील की दोषियों पर हो कार्यवाही की

भिंड कलेक्टर ने गोहद एसडीएम को सौंपी जांच सात दिवस में जांच कर के रिपोर्ट भेजनी होगी भिंड

भिंड*-/ भिंड जिले में नगर पालिकाओं की बात की जाए तो नगर पालिका कम नरक पालिका जादा बनी हुई है आलम यहां तक है कि शिकायतकर्ता अपनी समस्या को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा दे तो गोहद सीएमओ उसे फर्जी तरीके से बंद करा कर जिला प्रशासन और शासन की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं बिना मौका स्थल चेक किए ही कागजों में ही निराकरण कर दिया जाता है।जिसका उदाहरण हाल ही में गोहद नगर पालिका के शिकायतकर्ता विजय निगम बने,उन्होंने जिला कलेक्टर से अपनी समस्याओं और फर्जी तरीके से बंद शिकायत के खिलाफ दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।उन्होंने बताया नगर पालिका ने बिना नाला निर्माण किए ही सड़क बना दी जिससे वार्ड वासियों के घरों में पानी भरने लगा जिसकी वार्ड वासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई,पर गोहद सीएमओ का तानाशाह रवैया के चलते बिना निरीक्षण किए ही उनकी शिकायतों को कागजों में झूठे निरीक्षण बता कर बंद कर दिया गया।गोहद सीएमओ द्वारा अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा काम किया जा रहा है वार्ड वासियों ने बताया नाला 2018 में स्वीकृत हुआ था लेकिन यह नाला अभी तक बना नहीं है इसको लेकर प्रार्थी एवं मोहल्ले वासियों के द्वारा द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें सीएमओ प्रीतम माझी बावाही लूटने के लिए उक्त शिकायतो में उनके द्वारा गलत जानकारी भर दी गई है।
*झूठी शिकायत निराकरण में क्या दी झूठी जानकारी।*
( 1 )शिकायतकर्ता विजय निगम शिकायत क्रमांक 28936164 दिनांक 16.09.24 को सी.एम. हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी जिसका सीएमओ द्वारा निराकारण किया।” पानी की निकासी कच्ची नाली खोदकर करादी गई है एवं स्थल पर सफाई कराई गई है वर्तमान में उक्त स्थल पर सफाई हेतु कोई समस्या नहीं है ” शिकायतकर्ता अभिषेक निगम शिकायत क्रमांक 28929142 शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी जिसमें सीएमओ द्वारा किया गया निराकरण इस प्रकार है ” निकाय के निर्माण शाखा बाबू के द्वारा शिकायतकर्ता के बताये गये स्थल पर निरीक्षण किया गया है उक्त सडक पर मिटटी मुरम डालकर भराव कर दिया गया है जिससे आवागमन में नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो रही है “शिकायतकर्ता विकास कुमार शिकायत क्रमांक 28940506 सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी जिसमें सीएमओ द्वारा निराकरण किया गया इस प्रकार है,”उक्त स्थल पर निकाय के उपयंत्री द्वारा मौका निरीक्षण किया गया निकाय के द्वारा स्टीमेन्ट अनुसार नाला का निर्माण करा दिया गया है शिकायतकर्ता द्वारा स्टीमेन्ट से अधिक नाला निर्माण कार्य कराने हेतु मांग कर रहा है जो निकाय द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जाना संभव नहीं है ”
यह तीनों शिकायतों में एक ही मांग की गई है लेकिन सीएमओ को द्वारा बावाही लूटने के लिए ऑफिस में बैठकर अपनी मन मर्जी से गलत निराकरण कर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर यह अपराध की श्रेणी में आता है इसलिये मौका स्थल की जांच करा कर झूठी जानकारी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाने की अपील जिला कलेक्टर से की। जिससे भविष्य में कोई सी.एम. हेल्पलाइन पर झूठी जानकारी ना भरे।

दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

Mob 7067789332