सरदारपुर-:
हमें मनुष्य का चेहरा नहीं उसका व्यवहार देखना चाहिएं: पंडित पाठक*

सरदारपुर – राजोद नगर के श्री शीतला माता मंदिर सदर बाजार पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को पं.दिपेश पाठक ने राजा बलि की कथा जीवन पर वृत्तांत सुनाया। कहा कि जब जब संसार पर पाप व अनाचार बढ़ा तब तब संसार के कल्याण के लिए भगवान ने अवतार लिया। हमें मनुष्य का चेहरा नहीं उसका व्यवहार चरित्र देखना चाहिएं।समीप के श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड से डोल ढमाको के साथ वासुदेव टोकरी में श्री कृष्ण को लेकर पहुंचे। जहां नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की जयघोष से गूंजा उठा पांडाल।इस दौरान माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया। कथा का आयोजन श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति द्वारा करवाया जा रहा है।
सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*