गोहद -:
मंत्री दर्जा का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, शहर में लगे शुभकामनाओ के बैनर

भाजपा नेताओ की आपत्ति, एसडीएम से लेकर मुख्य सचिव से की जांच की मांग
गोहद :- सोशल मीडिया पर मंत्री दर्जा की वायरल नियुक्ति पत्र पर भाजपा नेताओं में आपत्ति व्यक्त करते हुए एसडीएम से लेकर मुख्य सचिव तक लिखित में शिकायत कर पत्र व शहर में लगे होर्डिंग्स की जांच कराये जाने की कहा है। ज्ञात हो कि म०प्र० शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से जारी पत्र कमांक एक/22-9/2024/1/एक दिनांक 22 सितम्बर 24 से डॉ मनोज श्रीवास पुत्र वेताल सिह को म०प्र० राज्य राष्ट्रीय पिछडा वर्ग एवं दिव्यागजन वित एवं विकास निगम मे म०प्र० केविनेट मंत्री का दर्जा प्रदान के संबंध में जारी किया गया है। जिस पर भाजपा नेताओं ने सन्देह व्यक्त किया है। उक्त पत्र की भाषा एवं प्रारूप शंकापद है एवं उक्त पत्र पर किसी भी प्रकार की कोई शील मोहर नही लगाई गई है इस प्रकार उक्त पत्र शंकापद प्रतीत होता है।
उक्त नियुक्ति पर गोहद विधान सभा में वधाई की होडिंगस् एवं नेताओ के फोटो लगाये गये है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर ने
उक्त पत्र की सत्त्यता की जांच कर उचित कार्यवाही करने का प्रशासन से अनुरोध किया है
गोहद से सुनील कांकर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है