भिण्ड-:
संत समाज की अगुआई में हो रहे आंदोलन को बार एसोसिएशन का समर्थन संत समाज का मन्दिर मंदिर अभियान

भिंड ग्वालियर हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर आज बार एसोसिएशन भी समर्थन में आगे आया है 30 सितंबर से होने वाली रैली और धरना प्रदर्शन के समर्थन में एसोसिएशन अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने संत समाज के नाम पत्र भी लिखा है,आज अखिल भारतीय संत समिती के जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने तेजपुरा ,गोरमी, मेहंगाव में मंदिरों में जाकर जगह जगह संत समाज और भक्तो को 30 सितंबर 11 बजे बड़े हनुमान मन्दिर रैली में आने का आह्वान किया ,समाज सेवियों ने भिंड शहर में परेट चौराहा , गोल मार्किट, हाउसिंग कॉलोनी,ग्रामीण क्षेत्रों में फूफ सुरपुरा पत्ता पुरा अटेर में जनसंपर्क किया सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया इस अवसर पर आदिनाथ भक्त मंडल ग्रुप ,समाज सेवी सुनील फौजी, जीतू जमपुरा, अरविंद शर्मा, जितेन्द्र फौजी रॉकी तोमर, छोटू भदौरिया खडेरी पुरा, सुभम पचौरी, पंकज शुक्ला, राजेश यादव गडु पुरा, बिपिन थापक , ऋषि भदौरिया मनीष बारांकला आदि शामिल रहे
भिण्ड से सुनील कांकर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है