Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड -:

 

भाजपा कार्यकर्ताओ ने शहीद भगत सिंह की मनाई जयंती

 

भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शहादत से पूरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी थी। वही लहर बाद में अग्नि की ज्वाला बनी और ब्रिटिश हुकूमत को अंततः जाना ही पड़ा। महज 23 वर्ष की अवस्था में दिया गया उनके बलिदान को देश की नौजवानों में गुस्से का अंगार भर दिया और देशवासियों में आजादी की ललक पैदा कर स्वाधीनता आंदोलन को बल प्रदान किया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि आज देश स्वतंत्र खुशहाल है तो इसके पीछे भगत सिंह जैसी नौजवानों का बलिदान है। सरदार भगत सिंह जितनी तेज पिस्टल चलाते थे उतनी ही तेज कलम इससे जेल में कैदी भी उनके दीवाने हो गए थे। अपनी फौलादी इरादों के बल पर ब्रिटिश सरकार को कड़ी चुनौती देने वालों में सरदार भगत सिंह का नाम सबसे आगे लिया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह,किसान मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र कुशवाहा,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा,रामू तोमर,उमेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भिण्ड से विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट