नियत स्थान पर दिन में हो विसर्जन – थाना प्रभारी कुठला
आगामी दुर्गोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए थाना कुठला में हुई शांति समिती की मीटिंग
दिनांक – 29/09/2024
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिती की बैठक एवं मीटिंग लेने हेतु निर्देशित किया गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा दिनांक 29.09.2024 को थाना कुठला में दुर्गा उत्सव के
संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया एवं समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । जिसमें प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे ने बताया कि कोई भी नये स्थान पर प्रतिमा की स्थापना न करें और ना ही पंडाल का आकर इस तरह से हो कि यातायात में अव्यवस्था हो। दुर्गा पंडालो में रात्रि में अनिवार्य रूप से समिति के लोग पंडाल के अंदर सोवे। साथ ही अस्थायी बिजली के कनेक्शन लिए जाएं, विसर्जन के दौरान बच्चों को घाटों पर ना ले जाएं और
नियत स्थान पर ही विसर्जन करें यथासंभव दिन में ही विसर्जन करें और शासन द्वारा नियत दिनांक पर ही विसर्जन करना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी कुठला ने डीजे संचालकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अधीन साउंड सिस्टम का उपयोग करें इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ आगामी त्यौहार को मनाने की अपील की है। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण सरपंच, पार्षद, दुर्गा समितियों के सदस्य, डीजे संचालक एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर