Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अप्रैल तक जनता को मिल जाएगा पूज्य पिता सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में बन रहा सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल: संजय पाठक 9 करोड़ से निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

अप्रैल तक जनता को मिल जाएगा पूज्य पिता सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में बन रहा सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल: संजय पाठक

9 करोड़ से निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

कटनी। कटनी जिला चिकित्सालय परिसर में विधायक संजय पाठक ने अपने पूज्य पिता पं.सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कटनी जिला चिकित्सालय परिसर में 9 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भवन के रूप में 4 मंजिल के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल परिसर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस सम्बन्ध में विधायक संजय पाठक ने जिला अस्पताल परिसर में स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएस यशवंत वर्मा और स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों से बात भी की। विधायक संजय पाठक ने मीडिया कर्मियों से कहा कि वे अपने पूज्य पिता कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में स्वयं की निधि द्वारा जिला अस्पताल परिसर में करीब 28 सौ वर्गफुट क्षेत्र का लगभग 9 करोड़ की लागत से 4 मंजिला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बना कर राज्य शासन को समर्पित करेंगे। जिसका उपयोग जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विकास और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में होगा। भूमिपूजन के बाद पुराने भवन को तोड़कर चार मंजिला नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है। स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है पानी बिजली की फिटिंग चल रही हैं कुछ ही महीनों में आधुनिक उपकरण की स्थापना के बाद अस्पताल की बहुमंजिला इमारत के भूतल में विश्व स्तरीय डायलेसिस इकाई, बर्न यूनिक,एक्सरे कक्ष, 30 प्राइवेट व सेमीप्राइवेट वार्ड, द्वितीय तल प्रयोगशाला, ब्लड बैंक अन्य डॉक्टर कार्यालय कक्ष के साथ ही सभी मरीजों एवं उनके तिमारदारों के बहुत कम मूल्य में अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र के माध्यम से भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा । इस सम्पूर्ण परिसर को राज्य शासन के माध्यम से जनता को समर्पित किया जायेगा।