आष्टा -:
आष्टा ग्रीन ने छिंदवाड़ा पर की विजय, 3-0 से मुकाबला किया अपने नाम।

स्थानीय सुभाष मैदान पर राज्य स्तरीय विधायक फुटबाल कप के सेमीफाइनल में छिंदवाड़ा क्लब एवं आष्टा ग्रीन के मध्य खेला गया. बेहद ही रोमांचक मुकाबल में पहले दौर में कोई भी टीम गोल दागने में असफल रही किन्तु दूसरे दौर में आष्टा ग्रीन छिंदवाड़ा क्लब पर पूरी तरह हावी होते हुए 3-0 से मुकाबला अपने नाम एकतरफा कर दिया. ज्ञात फहीम कि विधायक कप फुटबाल टूर्नामेंट नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा कि अध्यक्षता में संपन्न हो रहा है, आयोजन के उपाध्यक्ष अशवाक अली स्टार मैरिज गार्डन, सहयोगी के रूप में इमरान शाह, कासीफ शेख, नासीर कहाँ, फईम बैरी, रेहान खा शामिल है.
आयोजन के अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा ने विजेता टीम को शील्ड भेटकर बधाई दी व फ़ाइनल मुकाबला अपने नाम करने की शुभकामनायें भी दी. दोनों ही टीम पूर्व मुख्यमंत्रीगण के गृह जिले की है. इस अवसर पर श्री मेवाड़ा ने कहा कि दोनों ही टीम ने जीत के लिए पुरजोर मेहनत की किन्तु दो समूह में से कोई एक ही विजेता होता है, आष्टा ग्रीन ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया. आप दोनों टीमों ने खेल भावना का सम्मान करते हुए ही खेल खेला है. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व आयोजन अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद कमलेश जैन, डॉ सलीम खान, कुशलपाल लाला मौजूद थे.
आष्टा से किरण रांका की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है