गुना में महिला सुरक्षा की परिचायक बनी डायल-100
थाना चाचौड़ा क्षेत्र में प्रसूता महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
गुना के थाना चाचौड़ा क्षेत्र के झुकरा गाँव में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चाचौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र चौहान एवं पायलेट गोविंद मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय महिला भरोसी बाई पति पहलवान भील को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी, अस्पताल पहुँचने का अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने डायल-112/100 नंबर पर कॉल कर मदद माँगी थी। डायल-112/100 जवानों ने प्रसूता महिला को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से शासकीय अस्पताल बीनागंज पहुँचाया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से प्रसूता महिला को समय पर उपचार मिला।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है