Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर । गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए अहिंसा रूपी आंदोलन के माध्यम से देश भर के युवाओं मे रक्तहीन क्रांति का बीज बोने वाले
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व जय जवान जय किसान का उद्घोष देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की आज जयंती है ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा इस जयंती समारोह को बेटी बचाओ बचपन बचाओआभियान के रुप मे मनाने के लिये पोडी उप स्वास्थ्य केंद्र के मैदान मे कार्यक्रम आयोजित हुआ । सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई उपस्थित सभी नेताओं द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन का शास्त्री संगीतमय में गायन वह रामायण पाठ किया फिर बारी -बारी सबने अपने विचार रखें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात दूवेदी ने अपने संबोधन में बताया कि आज का पावन दिन इसलिए श्रेष्ठ है क्योंकि देश के साथ पूरी दुनिया मे अहिंसा रूपी मंत्र देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पृथ्वी में प्रवेश आज ही हुआ था महात्मा गांधी ने पूरी मानवता तो शांति सद्भावना स्वच्छता के लिये मार्ग विकसित किया जिसका अनुसरण विश्व के अनेक देश करते है । प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार बेटी बचाओ अभियन की शुरुआत आज से हो रही है वर्तमान समय में घटनाक्रम को देखा जाए कोई दिन ऐसा नहीं होता जिस दिन दुराचार की खबरें बेटियों से संबंधित ना आती हो जब हमारी बेटियां ही सुरक्षित नहीं है गांधी जी के सपने का क्या होगा गांधी जी की प्रतिमा में माला पहनकर वर्तमान सरकार के नुमाइंदे ढिंढोरा पीटते है कि कि हम गांधी के सिध्दांतो पर चलने वाले लोग हैं । मध्य प्रदेश की सरकार महिला अपराधों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है आज हम गांधी जयंती पर समस्त बेटियों के सुरक्षा संरक्षण के लिए चिंतन करने की आवश्यकता महसूस करते हैं कार्यक्रम संयोजक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पंकज कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस से आए कार्यक्रम के अनुसार पूरे प्रदेश मे जो स्थिति बेटियों के साथ हो रहे अपराधों की बढ़ी है वह बड़ी चिंता का विषय है कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है मंडलम के अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला ने कहा की आज आयोजित गांधी जंयती पर गांधी जी के विचारों के अनरुप हर बेटी को स्वतंत्रा पूर्वक जीवन यापन करने का अधिकार है बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वर्तमान प्रदेश सरकार पर है और सरकार अपने इस जिम्मेदारी का का निर्वाह नहीं कर पा रही इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता जितेंद्र कुशवाहा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद चौरसिया से सेवा दल के अध्यक्ष अरुण तने मिश्रा पंकज कुशवाहा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता जितेंद्र कुशवाहा कुंजीलाल कुशवाहा राजाराम कुशवाहा शिवम पांडे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस बद्री कुशवाहा अक्षय कुमार दहिया मलू भाई फूलचंद कुशवाहा रामदरशपटेल,कमलेश कुशवाहा पंच, बिरजू कुशवाहा हीरामन कोल शिब्बा कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, राखीलाल कुशवाहा, पाल जी कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, दुलारे कुशवाहा जित्तू कुशवाहा राहुल सेन रवि कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा,लाला कुशवाहा रामप्रताप कुशवाहा, हरीलाल कुशवाहा साधु कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, सुखलाल कुशवाहा गणमान्यजन शामिल हुए