Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मानव सेवा ही माधव सेवा है
अग्रसेन जयंती पर हुए आयोजन
अग्रकुल नरेश 1008 महाराज श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर विगत दिवस राजस्थान नवयुवक मंडल एवं श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज संस्थापक मंडल द्वारा राजस्थान भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिताओं के प्रति बच्चों में खासा उत्साह देखा गया इस दौरान भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के बंधुगण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं. आयोजित प्रतियोगिताओं मंत शतरंज प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम वर्ग 8 से 11 वर्ष तक के बच्चों में विजेता शिवांश अग्रवाल और उपविजेता समर्थ सरावगी घोषित किए गए इसी प्रकार 12 से 18 वर्ष तक के वर्ग में भी विजेता सक्षम किर्तुका और उप विजेता सक्षम महेश्वरी रहे. नन्हे मुन्ने बच्चों की आकर्षक नींबू चम्मच दौड़ में भी दो वर्ग रहे जिसमें प्रथम वर्ग ४ वर्ष से सात वर्ष तक के बच्चों में प्रथम नायेशा अग्रवाल द्वितीय शिविका स्वामी एवं तृतीय यतिका शर्मा रहे इसी प्रकार द्वितीय वर्ग आठ वर्ष से बारह वर्ष के बच्चों में प्रथम समर्थ सरावगी द्वितीय अतुला गट्टानी एवं तृतीय अनुष्का उपाध्याय रहे. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम कुश कनोडिया, द्वितीय सक्षम महेश्वरी एवं तृतीय कनिष्क खेमका रहे.कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू भैया रहे जिनका पुष्पहार से स्वागत नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया तदुपरांत विजेता प्रतिभागियों को राजू अग्रवाल जी के करकमलों से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रमों के क्रम में सायंकाल दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में मानव सेवा ही माधव सेवा को शिरोधार्य करते हुए श्रद्धालु जनों को खिचड़ी का वितरण किया गया तथा द्वितीय दिवस प्रातः काल घंटाघर स्थित अग्रसेन प्रतिमा में पूजा अर्चना की गई तदुपरांत स्वर्गीय बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया. समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्थान नवयुवक मंडल के रोहित शर्मा, जितेश अग्रवाल, अभिनंदन शर्मा, राघवेंद्र गोयनका, उमंग बजाज, छवि अग्रवाल,निखिल शर्मा , अभिषेक अग्रवाल, सौरभ शर्मा, मयंक अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा , शुभम शर्मा, मनमोहन गट्टानी, राघव अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल तथा श्री राजस्थानी मारवाड़ी संस्थापक मंडल के कृष्ण कुमार खेमका, केशवदास गट्टानी,प्रमोद कीर्तुका गोपाल सिंघानिया नीरज गोयल वेंकटेश गौर, अशोक भगेरिया, राजीव सराफ, नितिन पुरोहित अजय खंडेलवाल मनीष सेकसरिया जितेंद्र कुमार सिंघानिया ,वपुल खंडेलवाल ,सौमित गोयनका मनीष सुरेका का उल्लेखनीय योगदान रहा.