Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ के तहत उत्कृष्ट विद्यालय, कटनी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, माधवनगर, कटनी में विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम, और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक  प्रभात शुक्ला ने किया, जिसमें थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, चौकी प्रभारी बस स्टैंड  अंकित मिश्रा, एवं उप निरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया

इस अवसर पर ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान एवं समानता के महत्व पर भी बल दिया गया।

पुलिस की ओर से साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महिलाओं और बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी गई, जिससे विपरीत परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त हो सके। बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के विषय पर भी जागरूक किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी अनूप सिंह थाना माधवनगर, उप निरीक्षक रश्मि सोनकर (महिला थाना प्रभारी), उप निरीक्षक नवीन नामदेव (थाना प्रभारी रंगनाथ नगर), चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा (चौकी प्रभारी बस स्टैंड), उप निरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, आरक्षक चालक ओम शिव तिवारी, महिला थाना स्टाफ की मआर. प्रीति सिंह, मआर. मनीषा पांडेय, मआर. नम्रता खरे, आर. कोमल चौधरी के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस विशेष जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और उनके अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।