Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटनी जिले के 2 लाख 46 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किया 30.4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 6.16 करोड़ रुपए से अधिक की पेंशन राशि का किया अंतरण प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को मिली 10.79 करोड़ रुपए की सब्सिडी,सिंगल क्लिक से पहुंची खाते में

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटनी जिले के 2 लाख 46 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किया 30.4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 6.16 करोड़ रुपए से अधिक की पेंशन राशि का किया अंतरण

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को मिली 10.79 करोड़ रुपए की सब्सिडी,सिंगल क्लिक से पहुंची खाते में

कटनी – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से कटनी जिले की 2 लाख 46 हजार 821 लाडली बहनों को कुल 30 करोड़ 4 लाख 28 हजार 650 रूपये की राशि का अन्तरण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के एन आई सी कक्ष सहित अन्य स्थानों मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, उज्जवला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को वर्चुअली देखा और सुना गया।

एन आई सी सभाकक्ष में अपर कलेक्टर साधना परस्ते और सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से मासिक किस्त के तौर पर 1250 रूपए जिले की प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में अंतरित किया। लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाख 2 हजार 709 हितग्राहियों को 6 करोड़ 16 लाख 18 हजार 200 रुपए की राशि पेंशन भोगियों के खाते में अंतरित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कटनी जिले के एक लाख 62 हजार 562 हितग्राहियों को जुलाई 2023 से जून 2024 तक की सब्सिडी के तौर पर 10 करोड़ 79 लाख 51 हजार 479 रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया। वहीं गैर उज्जवला योजना के 13 हजार 728 हितग्राहियों के बैंक खाते में 3 करोड़ 3 लाख 82 हजार 898 रूपए की राशि भी हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित हुई