ग्वालिय
र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर हुआ आगमन।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा और श्री हितानंद जी भी भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ आए।
यहाँ ग्वालियर विमानतल पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुँचे थे।
ग्वालियर विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं सांसद श्री वी डी शर्मा के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा वीरपुर जिला श्योपुर के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।