Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

‘‘मैं हूँ अभिमन्यु’’ अभियान के तहत कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्वालियर ने कोचिंग एवं स्कूली छात्रों को किया जागरूक

🔴 स्टूडेंट को ‘‘मैं हूँ अभिमन्यु’’ शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित कर अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई।

ग्वालियर। 08.10.2024। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिलों में ’मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 03.10.2024 से शुरू हुआ यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा और इसी के अनुक्रम में ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राकेश कुमार सगर,भापुसे के निर्देश पर तथा नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल के मार्गदर्शन में ’मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर पुलिस द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों में जाकर कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं और बच्चों को इस अभियान की जानकारी दी जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 08.10.2024 को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में ’मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आकाश कोचिंग एवं सेंट जॉन पब्लिक स्कूल सिरोल के स्टूडेंट ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राकेश कुमार सगर,भापुसे के द्वारा उपस्थित स्टूडेंट को नशा न करने, दहेज प्रथा का विरोध करने, भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, समाज में लिंग भेद के प्रति जागरूकता लाने, रूढ़िवादिता को मिटाने जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में बताया गया। महिलाओं की सुरक्षा व समानता तथा पुरुष वर्ग में नारी के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ’मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान से अवगत कराया जाकर उपस्थित छात्रांे को अपने साथ पढ़ रही छात्राओं का सम्मान करने एवं उनकी सुरक्षा में अपना सहयोग देने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुये बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने हेतु निरंतर मेहनत करते रहने एवं उपस्थित स्टूडेंट को महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया और समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहने की समझाइए दी गई। ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ के शुभंकर के कटआउट को लगाकर उपस्थित छात्रों को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया और इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबरों से भी स्टूडेंट को अवगत कराया गया। स्टूडेंट द्वारा हाथों में कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर लेकर शुभंकर के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट को अभियान से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) अखिलेश रेनवाल, अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन, सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान, एसडीओपी डबरा श्री विवेक शर्मा, एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय उपेन्द्र छारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं स्टूडेंट सम्मिलित हुये।