शारदीय नवरात्र पर कवि सम्मेलन का आयोजन
भिंड : गोल पार्क वाली माता समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया।कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करने के साथ समाज को संदेश भी दिया।इस कवि सम्मेलन का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित कवि सुनील त्रिपाठी निराला द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम ओज कवि आशुतोष शर्मा नंदू ने मां शारदे की वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कवि सत्येंद्र सिंह ने नारी शक्ति पर काव्य रचना की प्रस्तुति दी,कवि रवि बघेल ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।कवि विपिन तोमर ने अपनी काव्य रचना मां चंबल की माटी की शानदार प्रस्तुति देकर श्रुताओं की तालियां बटोरी, कवि आकाश शर्मा ने अपनी श्रृंगार रस कविताओं की प्रस्तुति दी। कवि आशुतोष शर्मा नंदू ने देशभक्ति कविता से श्रोताओं का मन मोह लिया, कवि राधेगोपाल यादव ने सम सामाजिक मुद्दों पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सभी कवियों को अपनी काव्य रचनाओं पर श्रोताओं की खूब वाहवाही मिली।
समिति के सदस्यों द्वारा आमंत्रित कवियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम,मां दुर्गा तस्वीर से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर एवं कॉलोनी के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है