Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद नगर के बस स्टैंड पर जय मां दुर्गा शक्ति समिति , मां नव दुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार ,चामुंडा चौक राजोद व रानीखेड़ी में मां विश्वेश्वरी नवरात्रि गरबा महोत्सव के तत्वधान मे देविस्वरूपा बालिकाओं द्वारा गरबो कि आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही है। नित्य यहां पर माता रानी का आकर्षण श्रृंगार किया जा रहा है। मातारानी के दर्शनार्थ सैकड़ों श्रद्धालु रोज यहां पर आकर आरती एवं महाप्रसादी का लाभ ले रहे हैं। मातारानी की आरती व प्रसादी के पश्चात नन्हीं नन्ही बालिका एवं बड़ी बालिकाओं द्वारा गरबों तथा रिकार्ड डांस कि मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही हैं। नवदुर्गा समिति सदर बाजार में छोटे बच्चों द्वारा पंडाल में भुत गरबा भी किया जा रहा है जिससे बाद उन बच्चों द्वारा लोगों को मनोरंजन कराते हैं शाम होते ही छोटे-छोटे बच्चियों डंडे लेकर पंडाल में पहुंच जाती है बस स्टैंड पर जय मां दुर्गा शक्ति समिति द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों को बहुत ही खूबसूरत वेशभूषा में डांडिया रास कर रही हैं जो आकर्षित का केंद्र बना हुआ है गरबा रास के दौरान बड़ी संख्या मे माता ,बहने व भक्तों कि भीड़ लगी रहती है।महा अष्टमी गुरूवार को नवदुर्गा उत्सव सदर बाजार द्वारा विशाल चुनरी कलश यात्रा निकाली जाएगी जो गढ़ कालिका माता मंदिर काली मगरी पहुंचेंगी।