ग्वालियर पुलिस का ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान जारी
महिला पुलिस टीम ने दुर्गा पूजा पंडाल में ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान के तहत सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को किया जागरूक
ग्वालियर। 10.10.2024। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक दस दिवसीय ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। पुलिस मुख्या
लय के निर्देशों के अनुक्रम में ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राकेश कुमार सगर,भापुसे के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध शाखा) श्री विजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों परिपालन में ग्वालियर में ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दीप्ती तोमर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 09.10.2024 को रात्रि में उप निरीक्षक शैलजा सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम के दुर्गा पूजा पण्डाल लक्ष्मीबाई पार्क के सामने पड़ाव पर जाकर दुर्गा पूजा पण्डाल में उपस्थित लोगो को ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान के तहत असंवेदनशीलता, रूढ़िवादिता, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों, नशा मुक्ति, अशिक्षा,दहेज की मांग, लिंग भेद, भ्रूण हत्या, गुड टच, बेड टच एवं ईव टीजिंग आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और सभी को बेटी की पेटी और निर्भया मोबाइल व 100 डायल आदि की उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस टीम द्वारा अभियान से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किये गये जाकर वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया और उन्हे समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहने की समझाइए दी गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शैलजा सिंह महिला थाना के हमराह निर्भया मोबाइल-02 के बल की मप्रआर. सीता शर्मा, महिला आर. शोभा, म.आर दिव्या शर्मा उपस्थित रहीं।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।