ग्राम वासियों ने बाहरी लोगों से परेशान होकर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन
बड़वारा। अलग-अलग गांव से बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने विरोध जताया । कि आसामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम में भोले भाले ग्राम वासियों को रेत कंपनी के खिलाफ जनता को गुमराह करना। यहां तक उनको झूठा आश्वासन देकर कंपनी के खिलाफ ज्ञापन दिलवाना जिससे परेशान होकर ग्राम वासियों ने आज बड़वारा पहुंचकर
बड़वारा थाना प्रभारी एवं बड़वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया जिसमें उनकी नाराजगी थी कि कंपनी द्वारा हमारे सुख-दुख, रोजगार,धार्मिक कार्य, शादियों में सहयोग करना, ग्राम वासियों के लिए फ्री रेत देना, स्कूलों में किताबें देना, गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाना एवं आनेको काम कंपनी द्वारा कराए गए। मगर कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम वासियों को पैसे का लालच एवं बहला फुसलाकर उनका गलत इस्तेमाल किया गया उसी के विषय में आज बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह एवं बड़वारा थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी को अलग-अलग गांव से आए दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

More Stories
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल
कटनी स्टेशन पर 163 से ज्यादा बच्चों को उतारने से हड़कंप, पढ़ाई या मानव तस्करी…? जांच के बाद 7 पर केस, मुस्लिम समुदाय में नाराज़गी
जतिन निषाद बने बजरंग दल शिव प्रखंड संयोजक, संगठन ने जताया भरोसा