राज्यपाल श्री पटेल 15 अक्टूबर को ग्वालियर पधारेंगे
जीवाजी विश्वविद्यालय एवं कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की करेंगे अध्यक्षता
ग्वालियर 14 अक्टूबर 2024/ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 15 अक्टूबर को ग्वालियर आगमन होगा। राज्यपाल श्री पटेल इस दिन प्रात: लगभग 10.25 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पधारेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यहाँ के दीक्षांत समारोह के समापन के बाद दोपहर 12.20 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के विश्राम गृह पहुँचकर विश्राम करेंगे।
राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचकर विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राज्यपाल श्री पटेल अपरान्ह 4 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट जिला सतना के लिये प्रस्थान करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है