कृषि विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को
ग्वालियर 14 अक्टूबर 2024/ राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस दिन यह समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में शुरू होगा। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार के कुलाधिपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
दीक्षांत समारोह में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला स्वागत उदबोधन देंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है