
लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का काम जारी
आठ भवनों का हुआ सौंदर्यीकरण
ग्वालियर 17 अक्टूबर 2024/ जिले के शासकीय स्कूलों के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिले में अति आवश्यकता वाले 17 सरकारी विद्यालयों के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया गया है। इनमें से 8 विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर इन विद्यालयों की मरम्मत के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिये अन्य सुविधायें भी जुटाई गई हैं।
जिले के प्राथमिक विद्यालय छोटारायपुर, शासकीय हाईस्कूल चाँदपुर व शासकीय माध्यमिक विद्यालय करही सहित अन्य पाँच विद्यालयों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। विद्यालयों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण हो जाने से गाँव के बच्चे अच्छे वातावरण में बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है