मुरार के सदर बाजार क्षेत्र में संयुक्त टीम ने सड़क से हटवाए अस्थायी अतिक्रमणग्वालियर 18 अक्टूबर 2024/ दीपावली त्यौहार के दौरान शहरवासी सुविधाजनक तरीके से बाजारों में खरीददारी कर सकें और व्यापारी अपना व्यवसाय कर सकें। इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शहर के व्यस्ततम बाजारों की सड़कों पर आवागमन सुगम बनाने के लिये विशेष मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम सदर बाजार मुरार व अग्रसेन चौराहे क्षेत्र में सड़क से अवरोध व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
प्रभारी तहसीलदार श्री दीपेश धाकड़ ने बताया कि संयुक्त टीम ने सदर बाजार व अग्रसेन चौराहा क्षेत्र में सड़क पर खड़े हाथ ठेले हटवाए। साथ ही सड़क आवागमन में बाधा बन रहे वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी कराई। इस कार्रवाई में नगर निगम का मदाखलत दस्ता और संबंधित क्षेत्र की पुलिस शामिल रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है