Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन = बड़ौदा नगर का कूड़ा करकट, मृत पशु के अवशेष चंबल नहर पर पर्यावरण, मानव जीवन, पशु पक्षियों के जीवन को खतरा।बड़ौदा नगर के अपशिष्ट (कूड़ा- करकट) को निर्धारित स्थान पर डाले नगर परिषद अन्यथा देंगे धरना – राधेश्याम मीणा मूंडला i

एंकर = बड़ौदा नगर के अपशिष्ट (कूड़ा – करकट) एवं मृत पशुओं के अवशेष को चंबल दाहिनी मुख्य नहर में एवं चंबल नहर के किनारे पर डाला जा रहा है । किसान नेता राधेश्याम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद बड़ौदा द्वारा नगर के सभी प्रकार के अपशिष्ट (कूड़ा – करकट) चंबल दाहिनी मुख्य नहर के किनारे मूंडला से प्रेमपुरा तक डंप किया जा रहा है एवं मृत पशुओं के अवशेष को चंबल नहर में डाला जा रहा है जिस कारण बढ़ती गंदगी से वायु प्रदूषण होकर वातावरण दुर्गंध युक्त हो रहा है तथा प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है जो मानव सहित पशु – पक्षियों के जीवन पर गंभीर संकट का कारण बन रहा है। इसलिए नगर के अपशिष्ट को निर्धारित स्थान पर डलवाया जाए । बड़ौदा नगर के अपशिष्ट कूड़ा करकट कचरे को निर्धारित स्थान पर डाले जाने की मांग को लेकर पूर्व में कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया है परंतु उक्त मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । किसान नेता राधेश्याम मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा की नगर परिषद इस विषय पर सीघ्र कारवाई नहीं करेंगी तो आने वाले दिनों में नगर परिषद बड़ौदा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका उत्तरदायित्व प्रशासन एवं नगर परिषद बड़ौदा का होगा ।

वाईट = राधेश्याम मीणा मुडला

श्योपुर से = गुलाब सिंह मारू की रिपोर्ट