
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी राहतगढ़ के मार्गदर्शन मे सभी फरार आरोपियों की गिरिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर के अपराध क्रमांक 72/2009 धारा 376,511,448 ताहि के आरोपी शिवनारायण मुड़ोतिया पिता कुंजबिहारी मुडोतिया उम्र 49 वर्ष निवासी जर्वास थाना खुरई को आज दिनांक 19/10/24 को ग्राम जर्वास थाना खुरई से गिरिफ्तार कर न्यायालय पेश किया जो न्यायालय द्वारा आरोपी की न्याययिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जैसीनगर उनि रामदीन सिंह,प्रआर सतीश श्रीवास्तव, प्रआर केके यादव,प्रआर सौरभ रैकवार,आर.जीतेन्द्र रजक,आर.विनोद सिंह,आर.संदीप सोलंकी,आर.सोनू गौतम की सराहनीय भूमिका रही.

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।