Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सपोर्ट वाहिनी करेरा के द्वारा मनाया गया ग्राम मछण्ड के जितेन्द्र सिंह चौहान का बलिदान दिवस

भिंड जिले के रौन जनपद के ग्राम मछण्ड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के शहीद इंस्पेक्टर स्वर्गीय जितेंद्र सिंह चौहान को याद करते हुये भारत तिब्बत पुलिस बल करेरा से उपस्थित उप निरीक्षक सुरेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश, हवलदार राय सिंह डाबी, सियाराम जाटव, के साथ सिपाही संदीप मंडल, सुमित कुमार, वैभव देशमुख, अनुराग कुमार, प्रकाश कोहली, जाटव सुरेश, बाबले प्रकाश तथा पवन कुमार द्वारा अपने पूर्व साथी शहीद जितेंद्र सिंह चौहान को सम्मान के लिए सलामी दिया गया।

*पुलिस कर्मियों के बलिदान और देश के लिए किये गए योगदान को देखते हुए जनवरी 1960 में पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष पुलिस दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। तभी से हर साल यह दिन मनाया जाता है।
इस अवसर पर भारत तिब्बत पुलिस के अलावा तहसीलदार महोदय श्रीनिवास शर्मा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा मछण्ड सरपंच श्रीमती सुशीला देवी समाजसेवी राजू भदोरिया एवं समस्त ग्राम वासी के साथ उनके शिक्षक तथा शहीद जितेंद्र सिंह चौहान के परिवारजन उपस्थित थे*

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासी द्वारा सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, करेरा के प्रती आभार व्यक्त किया गया तथा ग्रामवासी काफी खुश नजर आए साथ ही बल के कार्यों को देखते हुई कृतज्ञता व्यक्त की।