लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी

अमानगंज- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड अमानगंज का विशाल पथ संचलन निकाला गया है। जिसमे आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में दोपहर ठीक 3:30 बजे समस्त कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीष जी खरे खंड संघचालक अमानगंज और रुद्र प्रताप जी जिला संघ चालक पन्ना एवं उदय राज सिंह बघेल जी जिला कार्यवाह पन्ना और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाग चंद्र ताम्रकार जी की उपस्थिति में अमृत वचन और एकल गीत पश्चात मुख्य वक्ता रुद्र प्रताप जी जिला संघ चालक पन्ना के बौद्धिक उपरांत पूर्व निर्धारित मार्ग अनुसार नगर में विशाल पथ संचलन निकला गया जो नया बस स्टैंड होकर मटकी चौराहा, चतुर्वेदी मोहल्ला होते हुए गांधी चौराहा पहुंचा जहां से रेजा पेट्रोल पंप से वापस होकर गांधी चौराहा होते हुए गोविंद छिरौलिया की दुकान से होकर ज्वाला माता मंदिर होते हुए पुनः रमेश जी लखेरा के मकान से होकर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज पहुंचा जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस विशाल पथ संचलन में एकरूपता व अनुशासन की एक भव्य छबि दिखाई दी ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।