Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना क्राइम ब्रांच की कार्यवाही

नकली नोट बनाने के प्रकरण में फरार चल रहे 05 हजार रूपये के इनामी चौथे आरोपी को पुलिस ने डबरा से किया गिरफ्तार

🔴 उक्त प्रकरण में पूर्व मंे दो आरोपियों को जनकगंज क्षेत्र से पकड़े गये थे।
🔴 पकड़े गये आरोपियों से कलर प्रिंटर, इंक, बटर पेपर, सहित अन्य सामान तथा 50,100,200 एवं 500 के नकली नोट कीमती 2 लाख 4 हजार 450 रूपये जप्त किया गया था।
🔴 उक्त प्रकरण में पूर्व में तीसरे आरोपी को अशोक नगर से पकडा था जिसके कब्जे से 500,200,100 के कुल 2800 रूपये के नकली नोट जप्त किये गये थे।

ग्वालियर। दिनांक 20.10.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार चल रहे इनामी आरोपियों की घरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्राइम ब्रांच के अप0क्र0- 58/24 धारा 178,179,180,181 बीएनएस के नकली नोट बनाने के प्रकरण में फरार चल रहा 05 हजार रूपये का इनामी आरोपी डबरा में फरारी काट रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के उक्त निर्देश के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरीक्षक अजय सिंह पंवार के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को डबरा रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा डबरा में मुखबिर के बताये स्थान से आरोपी को हिरासत में़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नन्हे साह उर्फ गंजू पुत्र चुन्नी साह निवासी बरगांव थाना सोनागिर जिला दतिया हाल निवासी जंगीपुरा हरिजन बस्ती डबरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी को थाना क्राइम ब्रांच के अप0क्र0- 58/24 धारा 178,179,180,181 बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से क्राइम ब्रांच टीम द्वारा नकली नोटों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:- नन्हे साह उर्फ गंजू पुत्र चुन्नी साह निवासी बरगांव थाना सोनागिर जिला दतिया हाल निवासी जंगीपुरा हरिजन बस्ती डबरा जिला ग्वालियर।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, उनि0 विधुर सिंह कौरव, उनि0 राजीव सिंह सोंलकी, प्र.आर0 जितेन्द्र तिवारी, आर0 अरूण पवैया, गौरव आर्य, अनिल मौर्य, आर. चालक राजकुमार जाट की सराहनीय भूमिका रही।