Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर के थाना भितरवार क्षेत्र में सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

ग्वालियर के थाना भितरवार क्षेत्र में साहरन गाँव के पास एक सवारी ऑटो पलट गया है जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 23-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भितरवार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दिनेश राजपूत एवं पायलेट सतेन्द्र रावत ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गोपाल उम्र 50 साल निवासी सागोली जिला शिवपुरी घायल हो गये थे। डायल 100 जवानों द्वारा घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही से लेजाकर शासकीय अस्पताल भितरवार पहुँचाया गया। डायल -100 जवानों की तत्परता से घायल गोपाल को समय पर उपचार मिला ।