Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरण करने वाली चोरी हुई 07 साइकिलों को पुलिस ने चंद घंटों में पवा रोड़ के जंगलों से किया बरामद
ग्वालियरः 23.10.2024-
घटना का संक्षिप्त विवरण:- आज दिनांक 23.10.2024 को फरियादी शशिभूषण सिंह श्रीवास्तव बीआरसीसी ब्लाक घाटीगांव ने थाने पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.10.2024 को कक्षा 06 एवं कक्षा 09 की छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरण करने के लिये हीरो मेसर्स हरियाणा से तथा ब्लाक शिक्षा अधिकारी को 53 साइकिलें वितरण हेतु शासन से प्राप्त हुई थी, जो शासकीय उ.मा. विद्यालय बरई के प्रांगण में सुरक्षित रखी गई थी, जिनमें से 07 सायकिलें कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना पनिहार में अपराध क्रमांक 191/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान को थाना पनिहार पुलिस टीम से उक्त चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी (ग्रामीण) श्री चन्द्रभान सिंह चड़ार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनिहार निरीक्षक धबल सिंह चौहान द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में कार्यवाही में हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आसपास के गांव में तलाशी की गई एवं उक्त चोरी के आरोपियों कीर पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये, तभी पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति 07 नई साइकिलंे पवा रोड़ पर जंगल में झाड़ियों में छिपा कर भाग गये है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा पवा रोड़ पर जंगल में जाकर देखा तो 07 चोरी गई साइकिलें झाडियों में छिपी हुई मिली, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। उक्त चोरी गई सायकिले कक्षा 06 एवं 09 के छात्र छात्राओं को निशुल्क वितरण करने के लिये लाई गई थी जिन्हे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। थाना पनिहार पुलिस द्वारा सायकिलें चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
जप्त मशरूका:- 07 साइकिलें कीमती 40 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पनिहार निरी. धवल सिंह चौहान, सउनि0 किशोर सिंह भदोरिया, प्र.आर0 मुकेश गुर्जर, आर0 लोकेन्द्र जाट, चन्द्रसेन धाकरे, जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।