
ग्वालियर 23 अक्टूबर 2024/ जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में खनिज विभाग की टीम ने बीती रात भितरवार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर रेत से भरे तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं। इन ट्रेक्टर ट्रॉली को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। साथ ही रेत के अवैध व्यवसाय में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
प्रभारी जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में गई खनिज विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।