
कर्मचारियों के जीवन में पदोन्नति का अवसर बहुत ही सुखद और महत्वपूर्ण- कैलाश पांचाल
आष्टा /किरण रांका
रविवार को बजरंग कालोनी निवासी शिक्षक कैलाश पांचाल के पद उन्नति होने पर स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आष्टा शुजालपुर मार्ग पर काजीखेड़ी में सम्पन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ अध्यापक कैलाश पांचाल का उच्च व्याख्याता पद हायर सेकंडरी स्कूल फूडरा में होने पर स्वागत, सम्मान समारोह अयोजित किया गया। इस दौरान मौजुद लोगों ने श्री कैलाश पांचाल का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया वही उपहार भेंट किए गए!इस अवसर कैलाश पांचाल ने अपनी पद उन्नति पर कहा कि कर्मचारियों के जीवन में पदोन्नति का अवसर बहुत ही सुखद और महत्वपूर्ण होता है। कर्मचारी के पदोन्नत होने पर उसे उच्च पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलता है। जिससे कर्मचारी की कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता बढ़ती है। जिसका लाभ निश्चित रूप से विद्यार्थियों को मिलता है। इस दौरान कैलाश पांचाल अपने सपरिवार सहित मौजूद रहे जहां अध्यापक सुखदेव गौड़, मानसिंह जी, अरविंद दास बैरागी, कमल जी पांचाल लक्ष्मीनारायण पांचाल सुरेश पंचाल उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रेषित की!

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक