महापौर प्रीति संजीव सूरी ने त्यौहारों को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था हेतु गुलाबचंद एवं साधुराम स्कूल को खोलने के दिए निर्देश
शहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए यातायात व्यवस्था रखें दुरुस्त-महापौर
कटनी।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने पर्वों में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं शहर में यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इस हेतु शहर के मध्य स्थित साधुराम उच्च माध्यमिक शाला एवं गुलाबचंद शाला को पार्किंग व्यवस्था हेतु खोले जाने के निर्देश दिये है ,जिससे नागरिकों को ख़रीदारी के दौरान किसी भी प्रकार से अव्यवस्था का सामना किए बिना आसानी से आवागमन सुलभ बना रहे।साथ ही महापौर सूरी ने निगम की अतिक्रमण दल को भ्रमण करते हुए शहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाते सभी दुकानों को व्यवस्थित करते हुए निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश