Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर और निवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी द्वारा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही कर जेल दाखिल कराया गया।

माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी अंतर्गत पैसे के लेनदेन के विवाद में दो व्यक्तियों ने जिसमें विवेक सिंह (पिता अशोक सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी खिरिया) और सिद्धू उर्फ सिंटा सिंह ठाकुर (पिता रघुराज सिंह ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिकरिया) के बीच बहस मारपीट में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, परन्तु स्थिति काबू में न आते देख पुलिस ने धारा 170 बी एन एस एस के तहत मामला दर्ज किया गया , और शांति भंग करने के आरोप में दोनों को हिरासत में लेकर श्री प्रदीप मिश्रा एसडीएम कटनी के समक्ष पेश किया गया, दोनों की मृत को देखते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी किया गया। दोनों को जेल दाखिल किया गया।

क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप सिंह थाना माधव नगर, निवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, प्रधान आरक्षक मनीष अस्सैया, आरक्षक अरविंद कुशवाहा, और आरक्षक वकील की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े की स्थिति में पुलिस का सहयोग करें और समाज में शांति बनाए रखने में अपना योगदान दें