Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झण्डी
न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, विद्यार्थी, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
लगभग साढ़े 6 किलोमीटर लम्बाई में हुई यह दौड़
ग्वालियर 09 नवम्बर 2024/ कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 4 से 9 नवम्बर तक न्यायोत्सव-विधिक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। न्यायोत्सव-विधिक साक्षरता सप्ताह का समापन विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ एवं जागरूकता प्रदर्शनी के साथ हुआ। शनिवार को प्रात:काल लगभग 7.30 बजे न्याय सबके लिये की भावना को समाहित करते हुए विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ (रन एण्ड वॉक फॉर जस्टिस) का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन दौड़ नवीन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर अलकापुरी, गोविन्द पुरी, यूनिवर्सिटी रोड़ तिराहा, गांधी रोड़, होटल तानसेन तिराहा, एस पी ऑफिस, यूनिवर्सिटी तिराहा, हाईकोर्ट व अलकापुरी गेट नंबर 2 होते हुए। नवीन न्यायालय परिसर में वापस पहुँची। लगभग साढ़े छ: किलोमीटर लम्बाई में यह मैराथन दौड़ हुई।
मैराथन दौड़ में विशेष न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितिन कुमार मुजाल्दा, जिला रजिस्ट्रार श्री अमित मालवीय,नगर निगम मजिस्ट्रेट श्री धर्म कुमार सहित जिला मुख्यालय के न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा, अधिवक्तागण, जिला न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी, शासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, शासकीय अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण, एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्तागण, पीएलव्ही, एलएनआईपीई व जीवाजी विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालयों के विधि छात्रों एवं स्वेच्छिक रुप से भाग लेने वाले नागरिकों द्वारा सहभागिता की गयी।
जिला न्यायाधीश श्री चौधर सिंह शैय्याम, श्री तरूण सिंह ने सर्वप्रथम मैराथन दौड़ पूर्ण की। मैराथन दौड़ के दौरान सहभागियों ने नालसा लोगो न्याय सबके लिए की टीशर्ट व कैप व तख्तियों के माध्यम से विधिक जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन दौड़ की व्यवस्थाओं में पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ के पश्चात नवीन न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गयी जिसमें नालसा, सालसा की योजनाओं के साथ महिला, बालकों,उपभोक्ताओ आदि के अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गयी।मैराथन दौड़ व विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ ही न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का समापन हुआ।