पैरालीगल वॉलेन्टियर के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ी
अब 18 नवम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन
ग्वालियर 11 नवम्बर 2024/ जरूरतमंदों को विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के इच्छुक सेवाभावी नागरिकों को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैरालीगल वॉलेन्टियर के रूप में कार्य करने का सुअवसर है। इसके लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 18 नवम्बर को सायंकाल 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इस तिथि तक नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। पहले इसके लिये 9 नवम्बर की तिथि निर्धारित थी।
जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील विधिक सेवा समिति डबरा व भितरवार के अंतर्गत नि:शुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनायें, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछड़े व पीड़ित व्यक्तियों, गुमशुदा बच्चों एवं लीगल एड क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों को विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिये पैरालीगल वॉलेन्टियर नियुक्त किए जायेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण