
कायाकल्प योजना के तहत वार्ड-38 की विभिन्न गलियों में लगभग 55 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहीं सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन
ग्वालियर 11 नवम्बर 2024/ लश्कर क्षेत्र की सभी बस्तियों में विकास कार्यों के लिये धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन ने 15 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। अप्रैल माह में इतनी ही धनराशि और मिलेगी। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह सोमवार को शहर के वार्ड-38 की विभिन्न गलियों में कायाकल्प योजना के तहत लगभग 55 लाख रूपए की लागत से बनने जा रही सीसी रोड़ का भूमिपूजन करने पहुँचे थे।
मंत्री श्री कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लश्कर क्षेत्र की सभी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिये राज्य शासन से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र की 16 गलियों में सीसी रोड़ बनाने के लिये भूमिपूजन किया गया है। कोई और गली छूटी हो तो उसका स्थान और नाम बताएँ, वहाँ भी सीसी रोड़ की मंजूरी दिलाई जायेगी।
मंत्री श्री कुशवाह ने एक नन्ही-मुन्नी बालिका काव्या कुशवाह के साथ कायाकल्प योजना के तहत बनने जा रही सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण व स्थानीय बस्तियों के नागरिक मौजूद थे।
जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक सौंपे
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपने विधायक स्वेच्छानुदान से सोमवार को लगभग 100 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक सौंपे। उन्होंने कहा सरकार दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद के लिये कटिबद्ध है। इसी भाव के साथ आज यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को इलाज, बच्चों की पढ़ाई, भरण-पोषण इत्यादि के लिये आर्थिक सहायता के चैक सोमवार को वितरित किए।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण