डबरा में हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने पुलिस को दी बधाई व शाबाशी
ग्वालियर 11 नवम्बर 2024/ बीते दिनों डबरा में हुई हत्या के आरोपियों को तत्परतापूर्वक गिरफ्तार करने पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी व एसपी श्री धर्मवीर सिंह सहित पूरी पुलिस टीम को बधाई व शाबाशी दी है। उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की बात दोहराते हुए निर्देश दिए हैं कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की कार्रवाई ऐसी हो, जिससे आपराधिक तत्वों में खौफ कायम हो और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और बढ़े।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।