Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

थाना मुरार पुलिस की फरार स्थाई वारंटी के खिलाफ कार्यवाही

थाना मुरार के दो प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 11.11.2024। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल एवं सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम बनाकर फरार स्थाई वांरिटयों को पकड़ने के लिये पुलिस टीमों को लगाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय द्वारा थाना बल की एक टीम को फरार स्थाई वांरिटयों को पकड़ने के लिये लगाया गया। इसी अनुक्रम में दिनांक 10.11.2024 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार के अपराधों में न्यायालय से जारी प्रकरण क्रमांक 6432/18 एवं 4232/23 में फरार स्थाई वारंटी निशांत दुबे मीरा नगर मुरार में अपने घर के बाहर बैठा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मीरा नगर मुरार में जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति घर के बाहर बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम निशांत दुबे उर्फ गोलू पुत्र स्व. संतोष दुबे निवासी गेरू वाला बंगला मीरा नगर मुरार का रहने वाला बताया। उक्त आरोपी के खिलाफ न्यायालय के दो प्रकरणों में स्थाई वारंट जारी होने से मुरार पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मदन मोहन मालवीय, प्रआर0 कप्तान सिंह, आर0 अनिल व्यास, राजवीर सिंह गुर्जर, शिवनारायण राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।