तेज रफ्तार लापरवाह चालक ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर वनरक्षक खंडवा में पदस्थ रजनीश दुबे ने पहुंचाया अस्पताल
अमानगंज नगर के दमोह कटनी तिराहा पर एक लापरवाह जीप चालक गाड़ी सफेद कलर बैनेआर गाड़ी नंबर U P 78GL0551 ने 5 साल के मासूम बच्चे को मारी टक्कर तभी खंडवा जिले में वनरक्षक के पदस्थ पर पदस्थ रजनीश दुबे अपनी बहन के शादी के कार्ड बांटने निकले थे उनके आगे सफेद कलर की गाड़ी ने बच्चों को टक्कर मारी बच्चा बहुत तेजी से रूठ के बाजू में गिर गया और मौके पर बेहोश हो गया तभी मोहल्ले की जनता एकत्रित हो गई लेकिन किसी ने बच्चों का ध्यान नहीं दिया वह गाड़ी वाले को चिल्लाने लगे ऐसी स्थिति में देखकर वनरक्षक पद पर पदस्थ रजनीश दुबे ने एक साथी ऑटो चालक जो देवरा निवासी है उसे रोक कर तुरंत अपनी मोटरसाइकिल में बैठकर अस्पताल अमानगंज ले गए जहां पर अमानगंज डॉक्टर ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया तब तक बच्चे की मां और मोहल्ला वासी पहुंच गए उसके बाद बच्चे के परिजन अपने घर ले आये लेकिन बच्चे को सिर पर चोट होने के कारण बहुत तेज दर्द है शरीर में कई जगह चोट के निशान है तो घर वाले बच्चे को जबलपुर इलाज के लिए ले गए हैं ऐसा घर के परिजनों ने बताया है बच्चे का एक्सीडेंट करने के बाद घटना स्थल से तेज गाड़ी भागते हुए चालक भागा तभी स्थानीय लोगों ने अमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया को फोन के माध्यम से सूचना दी उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ के जवान थाने के सामने भेज दिए थाने के सामने जब पुलिस वालों ने फोर व्हीलर चालक को हाथ दिया तो वह नहीं रूका और गाड़ी भागते हुए आगे निकल गया तभी प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी ने गाड़ी का पीछा किया और फोन से द्वारी में अपने लोगों को सूचना दी ग्राम पंचायत द्वारी के पास जाकर गाड़ी को रुकवाया गया और गाड़ी चालक को पड़कर थाने लाया गया ऐसा पुलिस आरक्षक मुकेश सोनी ने बताया है अमानगंज बाईपास चालू न होने के कारण आए दिन अमानगंज में एक्सीडेंट की होती है घटनाएं क्योंकि अमानगंज तहसील के 10 किलोमीटर आगे एशिया का सबसे बड़ा सीमेंट प्लांट जीके प्लांट लगा हुआ है जहां पर अमानगंज नगर के बीच शहर से बड़े-बड़े वाहन निकलते हैं और जाम की स्थिति बनती है ऐसी स्थिति में भी कई बार एक्सीडेंट की घटनाएं होती हैं इस पर शासन प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है अमानगंज बाईपास का निर्माण कुछ देने पहले हुआ था जो ठेकेदार की लापरवाही के कारण घटिया मटेरियल लगाने से बायपास रोड पूरा खत्म हो चुका है जिसके कारण बड़े वाहन शहर के बीच से निकलते हैं ऐसी स्थिति में एक्सीडेंट और होते हैं अमानगंज बाईपास फिर से चालू करवाया जाए जिससे बड़े वाहन बाईपास से निकल जाते हैं जिससे नगर अमानगंज में जाम की स्थिति नहीं होती ऐसा जनता का कहना है


More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण