साक्षरता संविदा प्रेरकों की सेवा बहाली, आदि मांगों को लेकर एसडीएम अंबा को दिया ज्ञापन,,
पोरसा,,,,,,,
आज आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष अंतराम सखवार के नेतृत्व में अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम राजीव समाधिया जी को ज्ञापन सौंपा गया ,,,,,,,,,,,,,
आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंतराम सखवार के नेतृत्व में आज श्री कृष्ण सिंह ,अनिल, कमलेश सिंह, रामवीर सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, अजब सिंह, सपना, सियादेवी , धर्मेंद्र सिंह, आदि के द्वारा एसडीएम राजीव समाधिया को अपनी मांगें मनवाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रुप से निष्कासित साक्षरता संविदा प्रेरकों की सेवा बहाली की जावे एवं स्थाई किया जावे ,,नई शिक्षा नीति के तहत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को बिना शर्त पुनः कार्य दिया जाए,, पंचायत स्तर पर निकलने वाली समस्त भर्तियों में प्रेरकों को उम्र में छूट प्रदान की जावे ,,गुरु जिओ की तर्ज पर साक्षरता संविदा प्रेरकों को शिक्षा विभाग के तहत वर्ग 3 में समायोजित किया जावे, बंद पड़े ग्राम स्तर पर महात्मा गांधी पुस्तकालय केंद्रों को खोला जावे, शासकीय प्राथमिक शाला से लेकर हाईस्कूल तक के समस्त गैर शैक्षणिक कार्य प्रेरकों से कराई जावे, आदि मांगे ज्ञापन में सम्मिलित हैं,,,,,

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..