Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंत्री श्री कुशवाह ने जरूरतमंदों को सौंपे आर्थिक सहायता के चैक
ग्वालियर 13 नवम्बर 2024/ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं दीन-दुखियों की मदद के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा इसी भाव के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजनायें संचालित की जा रही हैं। यह बात सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विधायक स्वेच्छानुदान से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित करते समय कही।
मंत्री श्री कुशवाह ने बुधवार को लगभग एक सैंकड़ा जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक सौंपे। उन्होंने कहा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को इलाज, बच्चों की पढ़ाई, भरण-पोषण इत्यादि के लिये यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।