Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे जी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मछण्ड पंचायत सचिव द्वारा आवास देने के बहाने रुपए की मांगने की जा रही शिकायत की खबर लगने के बाद तुरंत ही एक्शन लेने पहुंचे मछण्ड पंचायत में ली ग्रामीणों से जानकारी

ग्रामीण बोले अधिकारी हो तो ऐसा होना चाहिए। छुट्टी के दिन भी कार्य करते नज़र आए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी

भिंड – रौन जनपद पंचायत की ग्रा म पंचायत मछंड में आज दिनांक 12 नवम्बर को छुट्टी के दौरान शाम 05 बजे मछंड़ के ग्रामीणों की सुनी समस्या।

मछण्ड के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर लगायें आरोप

पंचायत सचिव मछण्ड पर कार्रवाई करने का जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन और कहा अगर ऐसी कोई समस्या आती है तो मेरे नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर देना उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा

जिला पंचायत सीईओ द्वारा मछण्ड पंचायत सचिव से पूछा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो 2011 लिस्ट में नाम थे उन्हें पात्र से अपात्र कैसे कर दिया गया तो मछण्ड पंचायत सचिव संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे पाए

जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे जी ने मछंड में बीजासेन पुरा पर पहुंच ग्रामीणों की सुनी समस्या । ग्रामीण बोले अधिकारी हो तो ऐसा छुट्टी के दिन भी कार्य करते नज़र आए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे जी ने कुछ समस्याओं का मौके पर किया निराकरण । कुछ समस्याओं को तुरंत निराकरण करने के ग्राम पंचायत सचिव सियाराम तिवारी को दिए निर्देश ।

पी एम आवास योजना, नल जल योजना , मध्यान्ह भोजन,को लेकर सख़्त रवैया अपनाया और सचिव सरपंच को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन स्कूल जाकर खाना की गुणवत्ता चैक कर मुझे समस्या से अवगत करायें।

एवं पी एम आवास योजना के हितग्राहियों की सूची हर वार्ड में चस्पा करें।
ताकि जनता को इसकी जानकारी लग सके की इस लिस्ट में जो नाम है जो आवास लेने लायक है कि नहीं

जिला पंचायत सीईओ ने ऐ तक कहे डाला की प्रधानमंत्री आवास योजना की इस लिस्ट में जो नाम पात्र लायक नहीं है उनको भी पात्र कर दिए गए हैं

तो उसकी शिकायत मुझे करिए मैं उस पर तुरंत एक्शन लूंगा