मनावर में गोविन्द सेन को साहित्य सरस्वती रमा आलोक सम्मानकिया
राजू देवड़ा

स्थान मनावर
संस्कारधानी जबलपुर में 9 नवंबर को नगर के वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द सेन को राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील प्रतिष्ठित संस्था कादंबरी का साहित्य सरस्वती रमा आलोक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी यात्रा संस्मरण की किताब घूम घुमंतू के लिए आचार्य भगवत दुबे और डॉ संतोष चौबे के हाथों शहीद स्मारक में प्रेक्षागृह में प्रदान किया गया । उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल और नगद राशि से नवाज़ा गया । सम्मान प्रदाता इंजी. डॉ. अशोक तिवारी थे। उल्लेखनीय है कि श्री सेन की रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। इष्ट मित्रों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…