Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना हजीरा पुलिस की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

🔴 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो देशी कट्टे, तीन जिंदा राउण्ड़ किये जप्त।

ग्वालियर। 13.11.2024 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10.11.2024 को फरियादी तेजबहादुर सिंह उर्फ काली सिकरवार निवासी लाईन नं. 10 बिरला नगर हजीरा ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि आज दिनांक 10.11.2024 को वह अपने घर मे ही अपनी सिकरवार डिस्पोजल की दुकान के अन्दर ही बेठा था। मेरे साथ मोनू चौहान, राजू भदौरिया तथा मेरे पिता रमेश सिकरवार भी दुकान में बैठे थे, तभी लाइन नम्बर 11 का रहने वाला व्यक्ति अपने एक साथी के साथ हाथ में देशी कट्टा लिये मेरी दुकान के पास आया, और मेरे पिता को गालियां देते हुये बोला तूने मेरे खिलाफ रिपोर्ट क्यो लिखाई और पिताजी की तरफ जान से मारने की नियत से गोली चलाई जिसमें मेरे पिताजी नीचे गिर जाने से बाल बाल बच गये मैं उन दोनों को पकड़ने के लिये आगे गया तो उन्होने मुझे भी जान से मारने के लिये मेरे ऊपर गोली चलाई तो मैने नीचे झुक कर अपना बचाव किया, मैने बचने के लिये दुकान का शटर बंद कर दिया। फिर वह लोग चिल्ला कर बोले कि पूरे परिवार को जान से खत्म कर देना है, तथा इन लोगों ने एक दो गोलियां और चलाई तथा शटर पर गोली मार कर भागने लगे हम लोगों ने शटर खोलकर देखा तो मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-07-एनएम-0955 जिसे लाइन नं. 10 का रहने वाला उन दोनों का तीसरा साथी चला रहा था और वह दोनों मोटर सायकिल पर पीछे बैठ कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना हजीरा में अप.क्र. 487/2024 धारा 109,296,351(2),3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

उक्त फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमगंल सिंह सेंगर द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 12.11.2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तेजबहादुर सिंह उर्फ काली सिकरवार पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को रेल्वे ब्रिज के नीचे गाटर वाली पुलिया के पास खड़े हुये देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को रेल्वे ब्रिज के नीचे गाटर वाली पुलिया के पास मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहले आरोपी ने खुद को लाइन नं0-11 बिरला नगर हजीरा तथा दूसरे ने रसूलाबाद हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने बीमा अस्पताल के सामने पडे़ खण्डहर मंे पत्थर के नीचे छिपाना बताया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की निशादेही पर बीमा अस्पताल के सामने पडे़ खण्डहर मंे पत्थर के नीचे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो देशी कट्टे मय 03 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को थाना हजीरा के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में तीसरा आरोपी फरार है जिसकी हजीरा पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

बरामद मशरूका:- घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो देशी कट्टे, तीन जिन्दा राउण्ड।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमगंल सिंह सेंगर, उनि0 हरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर0 अनिल गुप्ता, आरक्षक अशोक सिंह सिकरवार, करन चौरसिया, श्रीकृष्ण राठौर, भानु प्रताप परिहार, संदीप जाट, अनिल नरवरिया, दिनेश तोमर, आरक्षक चालक जितेन्द्र जादौन की सराहनीय भूमिका रही।